Tuesday, July 25, 2023

FOF&IT iNPUT Devise

Input Device 

इनपुट डिवाइस (Input Device)-इनपुट डिवाइसेस, वे हार्डवेयर डिवाइसेस होतीं हैं, जिनका प्रयोग कम्प्यूटर में डेटा इनपुट करने व निर्देशों (instruction) को प्रदान करने  के लिए किया जाता है।

आवश्यकता के आधार पर Computer के Input Device को दो भागों में बॉंटा जा सकता है-

  • प्राथमिक इनपुट डिवाइस (Primary Input Device)
  • द्वितीयक इनपुट डिवाइस (Secondary Input Device)

मुख्य या प्राथमिक इनपुट डिवाइसेज (Main or Primary input devices)

यह कम्प्यूटर की मुख्य या प्राथमिक इनपुट डिवाइसेज (Main or Primary input devices) होतीं हैं, इनके प्रयोग के बिना, हम कम्प्यूटर को सरलता से नहीं चला सकते या उसे ऑपरेट ही नहीं कर सकते। जैसे की-बोर्ड, माउस।

चूँकि एक कम्प्यूटर सिस्टम मूलत: Monitor, CPUKeyboard व Mouse से मिलकर बना होता है, यदि कीबोर्ड और माउस जैसे इनपुट उपकरण नहीं रहेंगे, तो कम्प्यूटर का संचालन संभव ही नहीं है। इसी कारण इसको प्राथमिक या मुख्य इनपुट डिवाइस कहा जाता है।

द्वितीयक इनपुट डिवाइसेज (Secondary Input devices)

ये वे इनपुट डिवाइस होती हैं, जिनके बिना कम्प्यूटर को संचालित (operate) तो किया जा सकता है, पर यदि हम अपनी जरूरत के आधार पर, एक विशेष प्रकार के डेटा को enter या input करना चाहते हैं, तो इनका प्रयोग अनिवार्य हो जाता है। जैसे- Scanner, Light Pen, Trackball, Microphone, Joy-Stick, Card Reader आदि।

कीबोर्ड (Keyboard)

Keyboard, कम्प्यूटर के लिए एक मुख्य इनपुट डिवाइस है। इसकी मदद से बड़ी ही आसानी से टेक्स्ट, न्यूमेरिकल डेटा व स्पेशल सिम्बल, कम्प्यूटर में टायपिंग के माध्यम से, इनपुट कर सकते हैं। यह हमें टाइपिंग के द्वारा इनपुट करने में सक्षम बनाता है। यह एक CUI (Character User Interface) यूजर फ्रैन्डली इनपुट डिवाइस है।

माउस (Mouse)

माउस (Mouse)- माउस किसी भी कम्प्यूटर सिस्टम के लिए मुख्य इनपुट डिवाइस है। यह एक ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) प्वाइंटिंग इनपुट डिवाइस है , जिसका प्रयोग कम्प्यूटर में pointer की मदद से, बड़ी ही आसानी से, इनपुट देने के लिए किया जाता है। Pointer का प्रयोग होने के कारण, इसे प्वाइंटिंग डिवाइस भी कहते हैं

जॉयस्टिक  (Joystick)

जॉयस्टिक भी एक प्वाइंटिग डिवाइस है, जो कि ट्रैकबॉल के सिद्धांत पर ही कार्य करती है। लेकिन इसमें बॉल की जगह, एक हैंडल (Lever) लगा होता है, जिसको चारों ओर घुमाकर, स्क्रीन पर प्वाइंटर की दिशा को नियंत्रित किया जाता है। इसमें लगी हैंडल की मदद से, स्क्रीन पर दिखाई देने वाली आकृति को चलाया जा सकता है।

स्कैनर (Scanner)

यह भी कम्प्यूटर की एक महत्वपूर्ण इनपुट डिवाइस है, इसकी मदद से कोई भी डेटा, स्कैन करके सीधे कम्प्यूटर में इनपुट किया जा सकता है। इसका लाभ यह होता है कि, यूजर को सूचना टाइप नहीं करनी पड़ती है। इसका सामान्यतः प्रयोग टेक्स्ट या चित्र/इमेज को डिजिटल रूप में बदलने या परिवर्तित करने के लिए किया जाता है। जिसे हम कम्प्यूटर की स्क्रीन में देख सकते हैं।

माइक्रोफोन (Microphone)

यह एक वॉइस इनपुट डिवाइस है। Microphone को संक्षिप्त रूप में माइक (mic) भी कहा जाता है। यह एक ऐसी इनपुट डिवाइस है, जिसका प्रयोग, कम्प्यूटर को voice (ध्वनि या आवाज) के माध्यम से, इनपुट देने के लिए किया जाता है।

वेबकैम (webcam)

Webcam, वेब कैमरा का संक्षिप्त रूप है। यह एक डिजिटल कैमरा है, जिसे कम्प्यूटर के साथ कनेक्ट कर लिया जाता है। लैपटॉप, टैबलेट, ऑल इन वन पीसी (All-in-One PC), स्‍मार्ट फोन आदि में वेबकैम इनबिल्ट होता है, यानी ऑलरेडी लगा होता है और अलग से भी लगाया जा सकता है। जबकि डेस्कटॉप-कम्प्यूटर में अलग से लगाना पड़ता है।

लाइट पेन (Light Pen) 

यह भी एक प्वाइंटिंग इनपुट डिवाइस है, इसका प्रयोग कर, हम कम्प्यूटर स्क्रीन से सीधे ही इन्ट्रैक्ट कर सकते हैं। 

ओसीआर (OCR)

ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्निशन या ऑप्टिकल कैरेक्टर रीडर - यह ऑप्टिकल स्कैनर व विशेष सॉफ्टवेयर का मिश्रण होता है। इसका उपयोग हांथ से लिखे हुए, अथवा प्रिंट किए हुए अक्षरों व डेटा को स्कैन करके, read करने लिए किया जाता है।Light Pen का उपयोग, डायरेक्ट कम्प्यूटर स्क्रीन पर कुछ भी लिखने या कोई भी चित्र या आकृति बनाने के लिए किया जाता है।

ओएमआर (OMR)

इसका पूरा नाम ऑप्टिकल मार्क रीडर (Optical Mark Reader) होता है।ये भी एक ऑप्टिकल स्कैनर ही है, जो विशेष प्रकार के Mark (चिन्ह) या symbols जैसे गोला अथवा वर्ग को पहचानने (detect) में सक्षम होते हैं, और कंप्यूटर/ प्रोसेसर को बता देते हैं कि, यह symbol भरा हुआ है या नही।

बीसीआर (BCR)

BCR का पूरा नाम (full form) Bar Code Reader है। BCR एक प्रकार का ऑप्टिकल स्कैनर होता है, जिसका प्रयोग विभिन्न प्रोडक्ट पर छपे, बारकोड को रीड करने के लिए किया जाता है। बीसीआर (BCR) को बारकोड स्कैनर (Bar code scanner) भी कहा जाता है।

बायोमेट्रिक सेंसर (Biometric Sensor)

एक इनपुट डिवाइस जिसका प्रयोग, किसी व्यक्ति के शरीर के अंगो, जैसे कि अंगुलियों (fingers), चेहरा (face), हथेली (palm), ऑंखों की पुतली (Iris या Retina) आदि के, निशान को लेने (स्कैन करने) या पहले से computer में संग्रहित निशानों के साथ मैच करके, पहचान सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है।


FOF&IT Number system







 



FOF&IT Personal Computer

                             



  1. CPU -CPU को कम्प्यूटर सिस्टम का ब्रेन (मस्तिष्क / दिमाग) होता है। CPU का पूरा नाम सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit) है।यह एक इलेक्ट्रानिक माइक्रोचिप होता है जो Data को दिये गये निर्देशों के आधार पर, प्रोसेसिंग कर useful Information में बदलता है, तथा कम्प्यूटर सिस्टम के सारे कार्यों को नियंत्रित करता है
 CPU के द्वारा किये जाने वाले कार्य निम्नलिखित हैं –
    • CPU, यूजर द्वारा दिये गये डेटा व निर्देशों को पढ़ता / read करता है।
    • उन पर दिये गये निर्देशों के आधार गणनाऍं (calculations) करता है, जिसे प्रोसेसिंग करना कहते हैं।
    • यह डेटा व निर्देशों को संग्रहित करता है memory unit  में, तथा प्रोसेसिंग के दौरान आवश्यकता पड़ने पर उन्हें access करता है तथा प्राप्त output को भी मेमारी में जगह प्रदान करवाता है।
    • CPU प्रोसेसिंग के दौरान प्राप्त Intermediate result को भी store करने के लिये मेमोरी (रजिस्टर) को निर्देशित करता है।
    • यह कम्प्यूटर के सारे components जैसे इनपुट, आउटपुट, और स्टारेज डिवाइसेज (मेमारी) आदि के कार्यों को नियंत्रित करता है।
    • यह कम्प्यूटर के सारे कार्यों को नियंत्रित करता है।
     

  1. मेमारी यूनिट (Memory Unit या Storage Unit)

    Memory अथवा Storage Unit का प्रयोग डेटा व निर्देशों (Instructions) तथा साथ ही Intermediate results व final Information/results को स्टोर करने के लिए किया जाता है।

  2. कंट्रोल यूनिट (CU – Control Unit)-

    Control Unit, कम्प्यूटर के CPU (Central Processing Unit) का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो अन्य सभी कम्प्यूटर के components की गतिविधियों के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। तथा प्रासेसर के ऑपरेशन को निर्देशित (direct) व नियंत्रित (control) करता है।

    Control unit,कम्प्यूटर से जुड़ी हुई सभी पेरीफेरल डिवाइसों जैसे कि- Monitor, Printer, Scanner, Mouse, Magnetic disk (Hard disk) आदि के कार्यों को नियंत्रित व सभी डिवाइसाेंं के बीच तालमेल बैठाता है और उन्हें यह बताता हैं कि  क्या करना हैं और कब करना हैं।

    इसके अलावा Control unit बूटिंग प्रोसेस में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।

    अरिथमैटिक-लॉजिक यूनिट (ALU- Arithmetic Logic Unit)

    ALU, सी०पी०यू० का वह महत्वपूर्ण भाग या कम्‍पोनेंट जहॉं प्रोसेसिंग के दौरान निर्देशों का वास्तविक क्रियान्वयन होता है। इसका प्रयोग अंकगणितीय एवं तार्किक गणना करने के लिए किया जाता है।

    ALU के द्वारा दो तरह की गणनाएँ की जाती हैं-

    • अंकगणितीय क्रियाएँ या अंकगणितीय गणनाएँ (Arithmetic operation)
    • तार्किक क्रियाएँ या तार्किक गणनाएँ (Logical operation)

    अंकगणितीय क्रियाएँ या अंकगणितीय गणनाएँ (Arithmetic operation) 

    अंकगणितीय ऑपरेशन के अन्तर्गत- जोड (+), घटाव (-), गुणा (×), भाग (÷) आते हैं। ये सभी गणनाएँ, ALU के अरिथमेटिक भाग (Arithmetic Section) द्वारा perform की जातीं हैं।

    तार्किक क्रियाएँ या तार्किक गणनाएँ (Logical operation) 

    तार्किक क्रियाओं के अन्तर्गत logical operation परफॉर्म किये जाते हैं। logical operation के अन्तर्गत तुलनात्मक गणनाएँ (conditional operation) की जातीं हैं।  ये सभी गणनाएँ, ALU के लाजिक भाग (Logic Section) द्वारा perform की जातीं हैं।

    लॉजिकल ऑपरेशन्स के अन्तर्गत – Equal to (=), Less than (<), Greater than (>),Less than equal to (≤), Greater than equal to (≥), Less than OR does not equal to (<≠), Greater than OR does not equal to (>≠) 

  • Motherboard - किसी भी कंप्यूटर का Backbone होता है, ये एक ऐसा लिंक होता है जिससे की सारे Components एक दुसरे से जुड़ से जाते हैं, मनो ये एक Hub का काम कर रहा हो जिस्स्से कंप्यूटर के दुसरे device आपस में कनेक्ट होते है। यह एक ऐसा सर्किट बोर्ड है जो आपके सभी हार्डवेयर को आपके प्रोसेसर से जोड़ता है।

  • Motherboard


Tuesday, July 11, 2023

FOF&IT Theory Intro, work, Benefit, Use etc.

Fundamental of computer

Computer :- कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जिसका उपयोग तेजी से गणना के लिए किया जाता है। COMPUTER कॉमन ऑपरेटिंग मशीन है जिसका इस्तेमाल तकनीकी और शैक्षिक & अनुसंधान के लिए किया जाता है। 
COMPUTER stands for :- Common Operating Machine Purposely Used for Technological and Educational & Research. यह एक ऐसा आधुनिक यंत्र है, जो हमारे अनेक कार्यो को बहुत तेजी से और सरलता से पूर्ण करता है। Computer शब्द लैटिन भाषा शब्द “Compute” से लिया गया है जिसका अर्थ है, गणना करने योग्य मशीन|



What Does the Computer Do -यह Data को input के रूप में स्वीकार कर संगृहीत करता है, Input data को process करता है और Output को एक आवश्यक प्रारूप में उत्पन्न करता है।
Input-Mouse या Keyboard (Input device) द्वारा दिए गए  Instruction को Input कहा जाता है।
Process-CPU या Processor द्वारा की जाने वाली Processing प्रक्रिया को Process कहा जाता है, यह पूरी तरह internal process है।
Output-Monitor या Printer (Output Device) द्वारा दिए गए result को Output कहा जाता है।
Storage-Result को Hard Disk या अन्य मीडिया डिवाइस में स्टोर करता है।


Advantages of Computer (कंप्यूटर के फायदे ):-

  • इंटरनेट (Internet) – कंप्यूटर का सबसे बड़ा फायदा यह है की इसने पूरी दुनिया को Internet से जोड़ रखा है, या फिर हम यह भी कह सकते हैं की, Internet ने पूरी दुनिया को जोड़ रखा है।
    जिससे हम देश और दुनिया की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और कई प्रकार की सर्विस का उपयोग कर सकते हैं।
  • तीव्रगति (High Speed) – यह बहुत तीव्र गति से कार्य करता है, कुछ ही सेकंड में गणना कर के परिणाम देता है इसको गणना करने में Microsecond, Nanosecond और Picoseconds लगते है, ये सभी Computer की इकाइयां है।
  • क्षमता (Storage) – कंप्यूटर बड़ी मात्रा में Data का Storage कर सकता है यह इसकी महत्वपूर्ण विशेषता है, इसमें एक मनुष्य की तुलना से अधिक Storage क्षमता है, यह किसी भी प्रकार के Data को Store कर सकता है,
    जैसे- Picture, Video, Text, Audio आदि।
  • शुद्धता (Accuracy) – कंप्यूटर बहुत तेज होने के अलावा बहुत सटीक है यदि Input सही हो तो Computer 100%  result देता है।
    इंसान से गलतियाँ हो सकती है परन्तु कंप्यूटर या कोई मशीन गलती नहीं करती बशर्ते उसे सही तरीके से उपयोग किया जा रहा हो।
  • लगन (Diligence) – कंप्यूटर बिना बोरियत और गलती के लगातार काम करता रहता है।
    बार बार दोहराने वाली प्रकिया या कोई ऐसा काम जो लगातार कई बार करना हो तो ऐसे काम कंप्यूटर द्वारा आसानी से कराये जाते हैं जिनको करने में इंसान बोर महसूस करने लगता है
  • Multitasking (बहु-कार्य निष्पादन) कंप्यूटर में हम एक साथ अनेकों कार्य कर सकते हैं। यह हमें एक समय मे अनेक उद्देश्यों की पूर्ति करने के अवसर प्रदान करता हैं। इसकी सहायता से हम एक समय मे अनेकों एप्लीकेशन को रन करवा सकते हैं और उसमें अनेकों कार्य कर सकते हैं
  • Automation (स्वचालन) – कंप्यूटर अपना कार्य स्वचलित रूप से करता हैं। कंप्यूटर को बस डाटा प्रदान करने की आवश्यकता होती हैं। बाकी कंप्यूटर Processor के माध्यम से स्वयं प्रोसेसिंग के माध्यम से उचित परिणाम प्रदान कर देता हैं। उदाहरण के लिए एंटीवायरस का कंप्यूटर को स्कैन करना या स्कैनर के माध्यम से प्रिंट आउट निकालना, आदि।
  • Some of These - Save Time (समय की बचत), Keeps People Connected (लोगों को जोड़े रखता हैं) , Increase Productivity (उत्पादकता बढ़ाता हैं), Reduced Cost (कम-लागत), Data Security (डाटा सुरक्षा) आदि|

Disadvantage of Computer (कंप्यूटर के नुकसान):-

  • Unemployment (बेरोजगारी) –कंप्यूटर के विकास या निर्माण ने कई कर्मचारियों को बेरोजगार किया हैं। इसके माध्यम से कई ऐसे कार्य होते हैं जो स्वचालित रूप से होते हैं। जिस कारण कंपनियों को कर्मचारियों की आवश्यकता नही पड़ती।
  • Virus and Hacking Attacks-जहाँ कंप्यूटर के उपयोग ने लोगों के कार्यो को आसान बनाया हैं। तो वही कंप्यूटर कई हैकर्स के पैसा कमाने का जरिया भी बन गया हैं। हैकर्स कंप्यूटर में वायरस भेजने का कार्य करते हैं और हमारे डेटा को चुराने या फ़ाइल को corrupt करने का कार्य करता हैं। कंप्यूटर के विकास ने Cyber Crime जैसी घटनाओं को भी बढ़ा दिया हैं।
  • Online Cyber Crime (ऑनलाइन साइबर अपराध) – कंप्यूटर के विकास का सबसे बड़ा नुकसान इससे संबंधित साइबर क्राइम हैं। कंप्यूटर में जितना तकनीकी विकास किया हैं उतना ही तकनीकी विकास हैकर्स ने भी किया हैं। हम अगर ऑनलाइन कुछ सामान खरीदते है, तो कई बार हमारे बैंक अकाउंट के पैसे सारे अन्य किसी के अकाउंट में ट्रांसफर हो जाते हैं ऐसे ही अनेक अपराध होते हैं। जो कंप्यूटर के माध्यम से किये जाते हैं।
  • Some more :- Health Problems (स्वास्थ्य समस्याएं) , Time-waster (समय बर्बाद करने वाला) , Lack of Physical Activity (शारीरिक गतिविधि की कमी) , Decrease Learning Ability (सीखने की क्षमता में कमी) –

संक्षेप में – Conclusion -

कंप्यूटर के लाभ और हानि दोनों में अगर बात की जाए तो कंप्यूटर के विकास ने कई हद तक लोगों को उनके काम करने में सरलता या आसानी लाई हैं। इसके विकास से राष्ट्र ने तकनीकी, स्वास्थ्य, आदि क्षेत्रों में विकास किया हैं। शिक्षा के क्षेत्र में भी कंप्यूटर का बेहद अहम योगदान रहा हैं।

Uses of computer (कंप्यूटर के उपयोग)-

व्यापार (Business) – कंप्यूटर के उपयोग से व्यवसाय के कुछ क्षेत्र  बहुत तेजी से बदल रहे है, वे Sales and marketing, retailing, banking, stock trading आदि का उपयोग कर रहे है। साथ ही इसका उपयोग payroll calculation और एम्प्लोयी का डाटा मैनेज करने में किया जा रहा है।

बैंकिंग (Banking) – आज, Banking लगभग पूरी तरह से कंप्यूटर पर निर्भर है, Bank हमे बहुत सारी सुविधा दे रहा है, जैसे- ऑनलाइन अकाउंटिंग सुविधा, जिसमें करंट बैलेंस चेक करना, डिपॉजिट करना और ओवर ड्राफ्ट बनाना, इंटरेस्ट चार्ज, शेयर और ट्रस्टी रिकॉर्ड चेक करना शामिल है। ATM मशीनें जो पूरी तरह से स्वचालित हैं, ग्राहकों के लिए बैंकों से निपटना आसान बना रही हैं, इन सभी सुविधा का उपयोग करके ग्राहक अपना समय बचता है और इंटरनेट के द्वारा कहीं भी बैठे Banking की सुविधा का लाभ ले सकता है।

शिक्षा (Education) – कंप्यूटर ने Education system को पूरी तरह से बदल दिया है, ऐसे कई स्कूल, कॉलेज और Institute है जो छात्रों को शिक्षित करने के लिए कंप्यूटर का उपयोग कर रहे है
कंप्यूटर शिक्षा से कंप्यूटर सीखने वाले छात्रों की संख्या का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है।

स्वास्थ्य देख भाल (Healthcare) – चिकित्सा के क्षेत्र में कंप्यूटर का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है, इसका उपयोग अस्पताल में विभिन्न बीमारियों की चाँच करने और मरीजों का Record save करने के लिए किया जाता है, आजकल सर्जरी करने के लिए भी कंप्यूटर का इस्तमाल हो रहा है। कंप्यूटर का प्रयोग दवाओं में Drug label, Expiry date, हानिकारक health effect आदि की चाँच करने के लिए किया जाता है। ECG, EEG, अल्ट्रासाउंड और CT स्कैन आदि के लिए भी Computerized मशीन का उपयोग किया जाता है।

सरकारी (Government) – सरकारी विभागों में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है, सरकारी कर्मचारी सारा डाटा कंप्यूटर में सेव करते है, और वह सुरक्षित रहता है, एक क्लिक करने पर उस डाटा को प्राप्त किया जाता है, और कार्य को करने में ज्यादा समय भी नहीं लगता। किसी भी प्रकार का Id बनवाना कंप्यूटर के द्वारा बहुत आसान हो गया है। Sales tax और Income tax Department में भी कंप्यूटर का उपयोग हो रहा है।

घर पर (At home) – घरों में कंप्यूटर का इस्तमाल ज्यादा से ज्यादा किया जा रहा है, इस के उपयोग से हम घर का बजट तैयार कर सकते है, घर बैठे ऑफिस वर्क कर सकते है, छात्र अपना गृह कार्य कर सकते है, साथ साथ कंप्यूटर में मूवी देखना, गाने सुनना और गेम भी खेल सकते हैं।
 









Friday, October 28, 2022

PHotoshop

  Adobe Photoshop  - Photoshop एक लोकप्रिय Image Editing और Graphic Designing सॉफ्टवेयर है, जिसे फोटो को एडिट, डिजाइन और क्रिएटिव कार्यों...