
- CPU -CPU को कम्प्यूटर सिस्टम का ब्रेन (मस्तिष्क / दिमाग) होता है। CPU का पूरा नाम सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (Central Processing Unit) है।यह एक इलेक्ट्रानिक माइक्रोचिप होता है जो Data को दिये गये निर्देशों के आधार पर, प्रोसेसिंग कर useful Information में बदलता है, तथा कम्प्यूटर सिस्टम के सारे कार्यों को नियंत्रित करता है
- CPU, यूजर द्वारा दिये गये डेटा व निर्देशों को पढ़ता / read करता है।
- उन पर दिये गये निर्देशों के आधार गणनाऍं (calculations) करता है, जिसे प्रोसेसिंग करना कहते हैं।
- यह डेटा व निर्देशों को संग्रहित करता है memory unit में, तथा प्रोसेसिंग के दौरान आवश्यकता पड़ने पर उन्हें access करता है तथा प्राप्त output को भी मेमारी में जगह प्रदान करवाता है।
- CPU प्रोसेसिंग के दौरान प्राप्त Intermediate result को भी store करने के लिये मेमोरी (रजिस्टर) को निर्देशित करता है।
- यह कम्प्यूटर के सारे components जैसे इनपुट, आउटपुट, और स्टारेज डिवाइसेज (मेमारी) आदि के कार्यों को नियंत्रित करता है।
- यह कम्प्यूटर के सारे कार्यों को नियंत्रित करता है।
मेमारी यूनिट (Memory Unit या Storage Unit)–
Memory अथवा Storage Unit का प्रयोग डेटा व निर्देशों (Instructions) तथा साथ ही Intermediate results व final Information/results को स्टोर करने के लिए किया जाता है।
कंट्रोल यूनिट (CU – Control Unit)-
Control Unit, कम्प्यूटर के CPU (Central Processing Unit) का एक महत्वपूर्ण भाग है, जो अन्य सभी कम्प्यूटर के components की गतिविधियों के बीच सामंजस्य स्थापित करता है। तथा प्रासेसर के ऑपरेशन को निर्देशित (direct) व नियंत्रित (control) करता है।
Control unit,कम्प्यूटर से जुड़ी हुई सभी पेरीफेरल डिवाइसों जैसे कि- Monitor, Printer, Scanner, Mouse, Magnetic disk (Hard disk) आदि के कार्यों को नियंत्रित व सभी डिवाइसाेंं के बीच तालमेल बैठाता है और उन्हें यह बताता हैं कि क्या करना हैं और कब करना हैं।
इसके अलावा Control unit बूटिंग प्रोसेस में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।
अरिथमैटिक-लॉजिक यूनिट (ALU- Arithmetic Logic Unit)
ALU, सी०पी०यू० का वह महत्वपूर्ण भाग या कम्पोनेंट जहॉं प्रोसेसिंग के दौरान निर्देशों का वास्तविक क्रियान्वयन होता है। इसका प्रयोग अंकगणितीय एवं तार्किक गणना करने के लिए किया जाता है।
ALU के द्वारा दो तरह की गणनाएँ की जाती हैं-
- अंकगणितीय क्रियाएँ या अंकगणितीय गणनाएँ (Arithmetic operation)
- तार्किक क्रियाएँ या तार्किक गणनाएँ (Logical operation)
अंकगणितीय क्रियाएँ या अंकगणितीय गणनाएँ (Arithmetic operation) –
अंकगणितीय ऑपरेशन के अन्तर्गत- जोड (+), घटाव (-), गुणा (×), भाग (÷) आते हैं। ये सभी गणनाएँ, ALU के अरिथमेटिक भाग (Arithmetic Section) द्वारा perform की जातीं हैं।
तार्किक क्रियाएँ या तार्किक गणनाएँ (Logical operation) –
तार्किक क्रियाओं के अन्तर्गत logical operation परफॉर्म किये जाते हैं। logical operation के अन्तर्गत तुलनात्मक गणनाएँ (conditional operation) की जातीं हैं। ये सभी गणनाएँ, ALU के लाजिक भाग (Logic Section) द्वारा perform की जातीं हैं।
लॉजिकल ऑपरेशन्स के अन्तर्गत – Equal to (=), Less than (<), Greater than (>),Less than equal to (≤), Greater than equal to (≥), Less than OR does not equal to (<≠), Greater than OR does not equal to (>≠)
Motherboard - किसी भी कंप्यूटर का Backbone होता है, ये एक ऐसा लिंक होता है जिससे की सारे Components एक दुसरे से जुड़ से जाते हैं, मनो ये एक Hub का काम कर रहा हो जिस्स्से कंप्यूटर के दुसरे device आपस में कनेक्ट होते है। यह एक ऐसा सर्किट बोर्ड है जो आपके सभी हार्डवेयर को आपके प्रोसेसर से जोड़ता है।
Motherboard



No comments:
Post a Comment