Thursday, October 5, 2023

Visual_Basic.Net

 Visual_Basic.Net

 

VB.NET

VB.NET-  VB.NET एक ऑब्जेक्ट ओरिएंटेड कंप्यूटर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है। इसे . NET फ्रेमवर्क में Implemented किया गया है। विजुअल बेसिक (VB) माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अपने ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज के लिए विकसित एक प्रोग्रामिंग भाषा है। यह 1992 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी द्वारा विकसित किया गया था। विजुअल बेसिक(BASIC) भाषा से बनाया गया है यह ग्राफिकल यूजर इंटरफेस (GUI) के रैपिड एप्लीकेशन डेवलपमेंट (RAD) का समर्थन करता है। यह एक उच्च स्तर प्रोग्रामिंग भाषा है। VB.NET एक ऐसी उच्च स्तरीय प्रोग्रामिंग भाषा है तथा इसे .NET फ्रेमवर्क पर लागू किया गया है। जिसके द्वारा सभी तरह के प्रोफेशनल एप्लीकेशन डेवलप करने के लिए हमें आवश्यक टूल्स (Tools) प्रदान करता हैं। इन टूल्स का उपयोग कर थोड़े समय में और आसानी से किसी भी प्रोजेक्ट् एप्लीकेशन को विकसित कर सकते है।

Integrated Development Environment या IDE- उन सॉफ्टवेयर अनुप्रयोगों को कहते हैं जो किसी एक या अनेक प्रोग्रामन भाषाओं में प्रोग्राम विकसित करने की एकमुस्त सुविधा देते हैं। उदाहरण के लिए एक्लिप्स (Eclipse) और माइक्रोसॉफ्ट विजुअल स्टुडियो दो प्रसिद्ध आईडीई हैं। IDE में स्रोत कोड सम्पादित्र (सोर्स कोड एडिटर), निर्माण (बिल्ड) को स्वचालित करने वाले उपकरण (कम्पाइलर / इण्टरप्रीटर, लिंकर आदि) और डीबगर आदि एकीकृत होते हैं।

 VB.NET के Data Types

जब किसी वेरिएबल को डिक्लेअर किया जाता है,तब हमे उसके डाटा टाइप को भी लिखना होता है ,क्योकि किसी भी वेरिएबल में स्टोर की जाने वाली वैल्यू उसके डाटा टाइप पर निर्भर करती है। वेरिएबल का डाटा टाइप जिस प्रकार का होगा उसमे उसी प्रकार की वैल्यू स्टोर की जा सकेगी। Programming मे Data Types Data का Type define करते हैं। Data Types Store होने वाले Data के Type के साथ ही उसकी Data Storage Length भी बताते है। Visual Basic मे Variables को निम्नलिखित पाँच Categories मे बांटा गया है:-

1.      Numeric

2.      String

3.      Boolean

4.      Date

5.      Object

Numeric Variables:- ऐसे नंबर्स जिनमे डेसीमल पॉइंट का उपयोग नही किया जाता है ,Integer numbers कहलाते है। इसमे numbers store करने वाले data type आते हैं। इनका प्रयोग mathematical operations perform करने के लिए किया जाता है। इसमे निम्न data type’s आते हैं-

Short (Int16):- यह Integer Value को स्टोर करने लिए Use होता है। इसमे -32768 से 32767 तक value store की जा सकती है और यह Memory मे 2 bytes लेती है।   Dim a As Short       a = 10000

Integer (Int32):- यह Integer Value को स्टोर करने लिए Use होता है। इसमे -2147483648 से 2147483647 तक Value Store की जा सकती है और यह Memory मे 4 bytes लेती है।
Dim a As Integer
a = 1000000

Long (Int64):- यह Integer Value को स्टोर करने लिए  use  होता है। इसमे  integer से अधिक value store की जा सकती है और यह Memory मे 8 bytes लेता है।

Floating point Numbers:- ऐसे नंबर्स जिनमे डेसीमल पॉइंट का उपयोग किया जाता है ,Floating point Numbers कहलाते है।

1.        Single-यह single precision floating no को स्टोर करता है। इसमे -3.402823E38 से -1.401298E-45 और 1.401298E-45 से 3.402823E38 तक value store कर सकता है। यह 4 Byte Memory लेता है।

2.        Double-यह Double Precision Floating no को स्टोर करता है। इसमे -1.797693134486232E308 से -4.94065645841247E-324 और 4.94065645841247E-324  से 1.797693134486232E308  तक Value Store कर सकता है। यह 8 Byte Memory लेता है।

3.        Decimal-इसमे 0 से 7.9228162514264337593543950335 positive और negative value storeकर सकते हैं। यह Memory मे 16 Byte लेता है।

Byte:- यह भी एक Numeric data type है जो की 0 से 255 तक की Value store की जाती है। यह Memory मे 2 byte लेता है।

String:-Characters के समूह को स्ट्रिंग कहते है यह characters को store करने के लिए प्रयोग होता है। इसमे निम्न 2 type होते हैं।

1.        String-यह केवल Text को Store करने के लिए Use किया जाता है। यह Set of Characters को स्टोर करता है। इसमे 2 GB तक Text Store कर सकते है।

2.        Char -यह Single Character को Store करने के लिए Use होता है। और memory मे 2 Byte Space लेता है।

Boolean:- इस Data Type का प्रयोग True या False Value Store करने के लिए किया जाता है। अधिकतर इसका प्रयोग Conditions Check करने मे होता है।

Date:- यह Data Type Date और Time Store करने के लिए प्रयोग किया जाता है। इसमे Date या Time को Store करने के लिए # कैरक्टर का प्रयोग करते है।

Dim a As Date                        a = #1/4/2005#

Object:- यह एक Common Data Type है जो की सभी Data Types के Common Features के साथ सभी प्रकार की Value Store करने के लिए Use किया जाता है।





standard prefixes for the controls respectively?

Object Prefixes

Variable Prefixes

Controls

prefixes

Controls

prefixes

Controls

prefixes

Button 

btn 

Image

Img

DataAdapter 

da

Combo 

cbo

Horizontal Scroll Bar

Hsb

Dataset object

ds

text box 

txb 

Frame

Fra

String

str

label 

Lbl

Picture Box

Pic

Date

dat

RadioButton or

Option Button

Rad

 

 

Integer

Int

Check Box

Chk

 

 

Character      

Chr

List Box

Lst

 

 

Decimal

Dec

 


No comments:

Post a Comment

Tally

  अकाउंटिंग आधुनिक व्यवसाय का आकार इतना विस्तृत हो गया है कि इसमें सैकड़ों , सहस्त्रों व अरबों व्यावसायिक लेनदेन होते र...