Output Device
कम्प्यूटर की आउटपुट डिवाइसेस वे डिवाइसेस होती हैं, जिनका प्रयोग प्रोसेसिंग के बाद, प्राप्त परिणाम को प्रदर्शित करवाने के लिए, या उनको ग्रहण करने के लिए किया जाता है।
आउटपुट डिवाइस के प्रकार (Types of Output Device)
आउटपुट डिवाइसेस दो भागों में बांटी जा सकती या यह दो प्रकार की होती है-
- सॉफ्ट कॉपी आउटपुट डिवाइस (Soft copy output device)
- हार्ड कॉपी आउटपुट डिवाइस (Hard copy output device)
सॉफ्ट कॉपी आउटपुट डिवाइस (Soft copy output device)-
ये वे आउटपुट डिवाइस होती हैं, जिनके द्वारा प्रदान किया गया आउटपुट, अमूर्त प्रारूप (Intangible form) में होता है, मतलब इन्हें हम छू (touch) नहीं सकते हैं, इनका कोई आकार नहीं होता है, और ये फिजिकल एक्जिस्टेंस भी नही रखते हैं।
बिजली की सप्लाई बंद होने पर अगर इन्हें मेमोरी में सेव नहीं किया गया, तो ये output खो जाते हैं। अर्थात ये अस्थाई होते हैं।
जैसे मॉनिटर पर दिखने वाला आउटपुट, स्पीकर द्वारा सुनाई देने वाली आवाज।
मुख्य सॉफ्ट कॉपी output डिवाइस निम्नलिखित हैं-
- मॉनिटर
- स्पीकर
- विजुअल डिस्प्ले टर्मिनल
- स्क्रीन इमेज प्रोजेक्टर
हार्ड कॉपी आउटपुट डिवाइस (Hard copy output device)
ये वे आउटपुट डिवाइस होती हैं, जिनके द्वारा प्रदान किया गया output मूर्त रूप (tangible form) में होता है, अर्थात इन्हें देखा व छुआ जा सकता है। बिजली की सप्लाई बंद होने पर यह खोते नहीं हैं। अर्थात ये output स्थाई होते हैं।
जैसे प्रिंटर द्वारा कागज का प्रदान किया गया आउटपुट।
मुख्य हार्ड कॉपी output डिवाइस निम्नलिखित हैं-
- प्रिंटर
- प्लॉटर
- माइक्रोफिच
आउटपुट डिवाइसेस/ आउटपुट यूनिट
प्रमुख आउटपुट डिवाइसेस निम्नलिखित हैं-
मॉनिटर (Monitor) / वी०डी०यू० (Visual Display Unit)
प्रिंटर (Printer)
प्लॉटर (Plotter)
साउंड कार्ड एंड स्पीकर (Sound Card & Speaker)
प्रोजेक्टर (Screen Image Projector)
माइक्रोफिल्म (Computer Output Microfilm)
माइक्रो फिचेस (Microfiches)
वाइस आउटपुट डिवाइसेज (Voice Output Devices)
फिल्म रिकॉर्डर (Film Recorder)
No comments:
Post a Comment